{"_id":"63dec45dc12327621f43d750","slug":"na-na-news-c-17-roh1028-56968-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवारों ने पैदल जा रहे युवक से एटीएम कार्ड छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवारों ने पैदल जा रहे युवक से एटीएम कार्ड छीना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर में काठमंडी पुल के पास गली में बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले युवक से उसका एटीएम कार्ड, चैक बुक और अन्य जरूरी सामान छीन लिया। वह वीरवार रात 10:30 बजे अपने घर जा रहा था।
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी शिकायत में एकता कॉलोनी निवासी सन्नी ने कहा कि वह गोहाना अड्डे पर मोबाइल की दुकान पर काम करता है। दो फरवरी की रात वह रेलवे स्टेशन की तरफ से अपने घर जा रहा था। रास्ते में काठमंडी पुल के पास गली में काले रंगी की बाइक पर तीन युवक आए और जबरन जेब से मोबाइल, बैग, एटीएम कार्ड, चैक बुक व अन्य जरूरी सामान छीन ले गए। अंधेरा होने के कारण उनका चेहरा नहीं देख पाया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई सुभाष ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।