{"_id":"63d4119c4797042f43104d91","slug":"na-na-news-c-17-1-roh1008-49662-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला
Fri, 27 Jan 2023 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव फंदे पर लटका मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। अनाज मंडी स्थित कमरे में महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, लेकिन असल वजह स्पष्ट नहीं है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।
अनाज मंडी में शिव मूर्ति के पास एक दुकान के ऊपर बने कमरे में महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की शिनाख्त 31 वर्षीय चारू के रूप में हुई है। पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शाम को वे लोग बहादुरगढ़ पहुंचे। लेकिन उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। फिलहाल शव नागरिक अस्पताल में रखा गया है। लाइनपार पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।