फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: दिल्ली गेट के युवकों ने सिलानी गेट पर दुकानदार के साथ की मारपीट

Fri, 27 Jan 2023 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 27 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
NA
दिल्ली गेट के युवकों की दबंगई, सिलानी गेट के दुकानदार के साथ की मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर की सिलानी गेट क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली गेट के युवकों ने दुकानदार की डंडों से पिटाई की। जिसमें दुकानदार सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष दिखाई दे रहा है। व्यापारी घटना की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली गेट के एक युवक ने सिलानी गेट क्षेत्र में स्थित कृष्णा मोबाइल की दुकान से एक मोबाइल फोन खरीदा था। दुकानदार को आरोप है कि उस मोबाइल फोन को लेकर दुकानदार व ग्राहक मनीष के बीच अनबन होने लगी। जिस पर वह अपने अन्य साथियों के साथ शाम को दुकानदार के साथ झगड़ा करने के लिए पहुंच गया। उसने बिना बातचीत के दुकानदार के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवकों ने दुकान के अंदर आ कर पहले हाथापाई की उसके बाद लकड़ी के डंडे से दुकानदार व उसके सहायकों के साथ मार पिटाई की। दुकानदार के साथ 5 से 6 युवक झगड़ा करने के लिए पहुंचे। इस झगड़े में दुकानदार वरुण, कपिल व अशोक घायल हो गए। दुकानदार के अनुसार 10 से 12 कीमती मोबाइलों का नुकसान हुआ व दुकान में रखा हुआ अन्य सामान भी टूट गया है। दुकानदार ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान कर ली है। दुकानदार की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है जल्द आरोपियों पर शिकंजा कैसे लिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने की जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की निंदा करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो वह इसके लिए आगामी रणनीति अपनाएंगे । वहीं इस विषय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक से भी मिलेंगे ताकि शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed