{"_id":"63ceeade63cb7f2ef87d532e","slug":"na-na-news-c-17-1-46502-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोहरे के दौरान खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोहरे के दौरान खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक घायल
Tue, 24 Jan 2023 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नेशनल हाईवे 352 पर बहादुरगढ़ रोड के पुल के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे के दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से एक कैंटर टकरा गय। जिससे कैंटर चालक उसके केबिन में फंस गया और बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस की ईआरवी, दमकल केंद्र की गाड़ी व एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7:30 घने कोहरे के दौरान गुरुग्राम से हिसार जा रहे कैंटर की सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में गुरुग्राम के चुगलीखराया गांव निवासी कैंटर चालक प्रीतम केबिन में फंस गए। दमकल केंद्र के मुख्य फायरमैन बिजेंद्र डागर की टीम ने लोगों की सहायता से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चालक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।- कर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।