फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद डॉ अरविंद शर्मा और बहादुरगढ़ में जिला प्रमुख कप्तान सिंह फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Tue, 24 Jan 2023 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 24 Jan 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
NA
झज्जर में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और बहादुरगढ़ में जिला प्रमुख कप्तान सिंह फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

फोटो:04 -
समारोह को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर
जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़, बेरी, बादली में आयोजित होंगे उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव की कड़ी में इस बार झज्जर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेगें। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की भी सलामी लेंगे। समारोह को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह को लेकर 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगी।

डीसी शक्ति सिंह ने सोमवार को बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूर्वाभ्यास प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर विंग की टुकड़ियों व प्रजातंत्र के प्रहरी के रूप में मार्च पास्ट किया जाएगा और सलामी दी जाएगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति व हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसकी तैयारियां शिक्षा विभाग की देखरेख में चल रही हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इसी प्रकार बहादुरगढ़ में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह, बेरी उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अटेली के विधायक सीताराम यादव, बादली में उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में राई के विधायक मोहन लाल बुडोली ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed