फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: पुलिस चौकी के पास चिल्लाती रही बबीता, चाकू से वार करते रहे बदमाश

Thu, 26 Jan 2023 02:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। मऊखास पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या कर हमलावर आसानी से भाग गए। महिला चिल्लाती रही और बदमाश चाकू से पेट, मुंह, छाती पर वार करते रहे। शुरुआती जांच में अनैतिक संबंध को लेकर महिला की हत्या का शक भी गहरा रहा है। बबीता का एक परिचित महिला से विवाद हुआ था। वह भी उसकी तरह कोठियों में काम करती है। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी सीडीआर की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को बबीता की हत्या में उनके ही करीबी पर शक है। घटनास्थल पर एक बदमाश का जूता मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों जानकारी ली। इसमें पता चला कि महिला रोजाना सात बजे शहर से वापस लौटती थी, लेकिन बुधवार को वह करीब एक घंटा पहले आई। पुलिस चौकी के पास टेंपो से उतरने के बाद वह तेज गति में घर की ओर जा रही थी। चौकी से करीब 200 मीटर दूर ही मऊखास गांव मार्ग स्थित छोईया के पास महिला को बदमाशों ने पकड़ लिया। महिला चिल्लाती रही और बदमाशों ने उनके ऊपर कई चाकू से वार कर दिए। जांच में पता चला कि बबीता की तरह कोठियों में काम करने वाली एक महिला के किसी युवक से अनैतिक संबंध हैं। इसे लेकर बबीता से विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
महिला की रेकी कर रहे थे हमलावर
- यह भी आशंका है कि बदमाश कई दिन से महिला की रेकी कर रहे थे। बुधवार को भी बबीता का पीछा किया। बदमाश तीन बताए जा रहे हैं। वह बाइक से आए थे। महिला से उनकी क्या दुश्मनी थी, इस बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध लोग के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, किसी से कोई रंजिश नहीं
- बबीता के तीन बच्चे तनु (19), अमन(15) और विवेक(12) हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बबीता का ही किसी से कोई विवाद हुआ होगा, जिसकी हमें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed