फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

महंगाई की मार : सोने को लगे पर... दूध एक साल में 14 प्रतिशत महंगा

Sun, 05 Feb 2023 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल हो गया है। सोना पहली बार 58,900 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। आटा-चावल और दाल के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक साल में दूध के भाव 14 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। शहर में 8 लाख लीटर दूध की खपत प्रतिदिन होती है। इससे प्रतिदिन 93 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूध, दही, मक्खन सहित सभी दुग्ध उत्पादों के भाव भी 14 से 22 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सोने के भाव में 300 रुपये की गिरावट हुई। इसके बावजूद कीमतें काफी अधिक हैं। इसके चलते विवाह सीजन में सोने की महंगाई ने विवाह के बजट को बिगाड़ दिया है। कोविड के समय वर्ष 2021 में सोने का भाव अधिकतम 57 हजार रुपये तक था। फिर 53000 रुपये तक आ गया। दिसंबर से अब तक 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। सराफा व्यापारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक से नरम दर में बढ़ोतरी की उम्मीद के कारण नवंबर से सोने की कीमतों में करीब 7570 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तेजी से खरीद हो रही है। शेयर मार्केट प्रभावित है। ऐसे में सोना निवेश के लिहाज से बेहतर है। यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मेन्यूफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सोने की बढ़ती कीमतों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही कारण जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में सोने की कीमत 61000 रुपये तक होने की आशंका है। यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्यूफेक्चर्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष कोमल वर्मा ने बताया कि सोने पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत है, इसे घटाकर 10 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बढ़े भाव (प्रति 10 ग्राम)
01 दिसंबर 2022 - 53,550
15 दिसंबर 2022 - 53,700
31 दिसंबर 2022 - 54,550
14 जनवरी 2023 - 56,750
31 जनवरी 2023 - 57,900
02 फरवरी 2023 - 58,900
04 फरवरी 2023 - 58,600

मौसम बदलने से घटा दूध का उत्पादन
कैलाश डेयरी के संचालक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण दूध उत्पादन प्रभावित हुआ है। दिन में गर्मी हो जाती है और रात में ठंडक हो जाती है। ऐसे में पशुधन सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही लंपी बीमारी के कारण पशुओं की संख्या 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर ललित गुप्ता अमूल ने बताया कि एक वर्ष में दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम में 14 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। शादी सीजन के चलते खपत बढ़ने के कारण दूध के रेट भी बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 फरवरी में 7.5 लाख लीटर की खपत प्रतिदिन हो रही थी, जो अब जनवरी के अंत तक 8 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है।


दुग्ध उत्पाद फरवरी 2022 फरवरी 2023 बढ़ोतरी प्रतिशत

अमूल गोल्ड 500 एमएल 29 33 14 प्रतिशत
अमूल गाय का दूध 500 एमएल 25 28 12 प्रतिशत
अमूल ताजा 500 एमएल 24 27 12.5 प्रतिशत
दही एक किलो 63 72 14 प्रतिशत
क्रीम एक किलो 190 215 13 प्रतिशत
बटर 500 ग्राम 225 275 22 प्रतिशत


घर का बजट बिगड़ा
आम आदमी का बजट तो पहले ही बिगड़ा हुआ है। अब महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में परिवार को चलाना मुश्किल है। - रानी माला, शास्त्रीनगर

500 रुपये प्रतिमाह बढ़ा दूध का खर्च
संयुक्त परिवार के साथ रहती हूं। घर में रोजाना पांच किलो दूध आता है। तीन रुपये के हिसाब से महीने में 500 रुपये बढ़ गए। दूध के साथ अन्य सामान की कीमतें भी बढ़ी हैं। इससे घर का बजट बिगड़ा है। - प्रियंका, माधोनगर
महंगाई से रसोई सर्वाधिक प्रभावित
दूध जैसे चीजों के दाम बढ़ने से रसोई पर महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। खाना-पीना तो छोड़ भी नहीं सकते। ऐसे में बाकी खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। - करिश्मा तोमर, जागृति विहार

आटा छह और चावल 20 रुपये प्रति किलो महंगा
दूध दही ही नहीं, बल्कि आटा और चावल भी महंगाई की आग से झुलस रहे हैं। एक माह पहले 28 से 30 रुपये प्रति किलो आटा फुटकर में मिल रहा था। जो अब 36 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। यह छह रुपये प्रति किलो से अधिक महंगा हुआ है। इसी प्रकार एक माह पहले चावल 80 रुपये प्रति किलो था वह अब 98 से 100 रुपये हो गया है। कुल मिलाकर चावल पर भी एक माह के भीतर 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed