{"_id":"63d18e84d1100862202372e2","slug":"na-na-news-c-14-1-93314-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घटतौली में तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घटतौली में तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
बहसूमा। गांव अस्सा के गन्ना क्रय केंद्र घटतौली की शिकायत पर मंगलवार को खतौली गन्ना समिति के एसीडीआई भीम कुशवाहा ने जांच की। मौके पर पांच क्विंटल गन्ने पर 26 किलो की घंटतौली मिली।। एससीडीआई की जांच पर सहायक चीनी आयुक्त ने तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया। किसानों ने लिपिक पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। घटतौली मिलने पर एफआईआर के आदेश हैं। इसके बाद भी गांव अस्सा के गन्ना क्रय केंद्र पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। इससे किसानों में रोष है। खतौली एसीडीआई ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक अनुज बालियान तौल करते मिले। उन्होंने जांच रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को सौंपने की बात कही।
सहायक चीनी आयुक्त सोलक पटेल ने बताया कि तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त कर 72 घंटे जवाब मांगा गया है। सहायक गन्ना आयुक्त ने घटतौली पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। मवाना चीनी मिल के जीएम प्रमोद बालियान का कहना है कि कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। हमारी जांच में तौल सही पाई गई है। एसीडीआई ने 26 किलो की घटतौली पर पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।