{"_id":"63ceee659a0cd1541263e28c","slug":"na-na-news-c-14-1-91546-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अहमदनगर में हथियाबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया, नगदी-जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अहमदनगर में हथियाबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया, नगदी-जेवरात लूटे
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अहमदनगर चांद का पुल के पास बदमाशों ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उप्र के अध्यक्ष आलम राणा के परिवार को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की नगदी और करीब दो लाख की कीमत के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और धमकी देकर फरार हो गए। आलम राणा ने बताया कि वह सोमवार रात वह मंच के पदाधिकारियों के साथ थे। परिवार के लोग मकान के नीचे वाले कमरे में थे। इस दौरान छह हथियार बंद बदमाश आए और घर में घुस गए। बदमाशों ने महिलाओं को हथियारों से आतंकित कर नकदी और जेवरात लूटे। विरोध करने पर महिलाओं पर तमंचा तान दिया। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की और बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, आलम राणा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और एक व्यक्ति पर वारदात कराने का शक जताया। पुलिस जांच कर रही है।
लूट के वाहनों का कटान करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
मेरठ। सोतीगंज के एक शातिर कबाड़ी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और लूट के वाहनों का कटान कर रहा था। आरोपी खुद भी वाहन चोरी करता रहा है। पुलिस मंगलवार को खुलासा कर सकती है। एएसपी कैंट को सूचना मिल रही थी कि चोरी और लूट के वाहनों के कटान किए जा रहे हैं। आरोपी ने गाजियाबाद, नोएडा ओर दिल्ली समेत जिलों में वाहन चोरी की घटना को कबूल किया। आरोपी ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस आरोपी कबाड़ी की निशानदेही पर माल बरामद करने के लिए भी जुट गई है।एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि आरोपी कबाड़ी चोरी और लूट के वाहनों का कटान करता है। संवाद