{"_id":"63ceee82b8b98158690173c2","slug":"na-na-news-c-14-1-91396-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रंजिश में लगाई थी खोखे में आग, जल गईं आठ दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रंजिश में लगाई थी खोखे में आग, जल गईं आठ दुकानें
विज्ञापन
मेरठ। मलियाना फाटक के पास रंजिश के चलते खोखे में आग लगाई गई थी। इसके चलते आठ दुकानों में आग लगी और लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
किशनपुरा निवासी गौरव गुप्ता की जेपी शृंगार के नाम से दुकान है। उसके बराबर में चंद्रलोक निवासी राजीव जैन, घाट निवासी मुकेशपाल, मुल्ताननगर निवासी राजू, भोला रोड निवासी सतीश, नई बस्ती निवासी सुनील की दुकानें हैं। इनके पीछे सौरभ, मनीष और नई बस्ती निवासी अनिल के खोखे हैं। राजीव जैन ने बताया कि रविवार रात अनिल व मनीष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत कर दिया था।
आरोप है कि अनिल ने मनीष को धमकी दी थी कि वह उसे रात में सोने नहीं देगा। आरोप है कि रात 12:30 बजे अनिल ने मनीष के खोखे में आग लगा दी। आग ने इन सभी की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इन दुकानों का करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। टीपीनगर पुलिस ने राजीव जैन की शिकायत पर अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गनीमत रही कि दमकल की टीम समय पर पहुंच गई अन्यथा कई और दुकानें चपेट में आ जातीं। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि हादसे के बाद उन्हें उबरने में महीनों का समय लग जाएगा।