{"_id":"63dea1636182e057d10de16a","slug":"na-na-news-c-12-1-66665-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बयान देने जा रहे प्रेमी जोड़े को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बयान देने जा रहे प्रेमी जोड़े को धुना
Sat, 04 Feb 2023 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अधिवक्ता के साथ कोर्ट में बयान देने जा रहे प्रेमी जोड़े को महिला थाने के बाहर परिजनों ने धुन दिया। प्रेमी जोड़ा बचने के लिए थाने में घुस गया। हंगामे की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर सत्यविजय मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। वहीं युवती के परिजनों ने थाने में मारपीट का आरोप लगाया है।
शहर के रहुनियां धर्मशाला मोहल्ला निवासी अधिवक्ता हरपाल सिंह सेंगर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने आवास से कचहरी जा रहे थे। वह महिला थाना के आगे पहुंचे तो 7 लोग उसके साथ चल रही मुवक्किल युवती व उसके पति खुद्दाम निवासी खेड़ा थाना राठ को पकड़कर कार में डालने लगे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उनके विरोध करने पर किसी तरह दोनों ने महिला थाने में घुसकर अपनी जान बचाई।
बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता व मारपीट की। बताया कि युवती का आज न्यायालय में कलमबंद बयान उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर होने थे। एसपी से उसके मुवक्किल व उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है।