फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: प्रदेश की दूसरी सबसे महंगी होगी नोएडा हाजीपुर की मॉडल शॉप

Sat, 04 Feb 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NA
प्रदेश की दूसरी सबसे महंगी होगी नोएडा हाजीपुर की मॉडल शॉप
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले की 535 शराब की दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों के लाइसेंस की नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह फरवरी तक लाइसेंस धारकों को नवीनीकरण का आवेदन करना होगा। अगर किसी दुकान पर नवीनीकरण का आवेदन नहीं आया तो फिर उस दुकान का लॉटरी से आवंटन किया जाएगा। वहीं नोएडा के हाजीपुर की माॅडल शॉप प्रदेश की दूसरी सबसे महंगी दुकान होगी। पहले नंबर पर लखनऊ की एक मॉडल शॉप है।

गौतमबुद्ध नगर में अंग्रेजी शराब की 140, देशी शराब की 231, बीयर की 138, 25 मॉडल शॉप और एक भांग की दुकान है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश सरकार ने सभी लाइसेंस धारकों को एक मौका दिया कै। सरकार के आदेश पर जिला आबकारी विभाग ने नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि सभी दुकानों के लाइसेंस धारकों को छह फरवरी की शाम पांच बजे तक नवीनीकरण का आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद 14 फरवरी की शाम पांच बजे तक लाइसेंस फीस और नवीनीकरण फीस जमा करनी होगी। लाइसेंस फीस 50 प्रतिशत और नवीनीकरण फीस 100 प्रतिशत जमा करनी होगी। छह फरवरी तक अगर किसी दुकान पर नवीनीकरण का आवेदन नहीं आता है तो फिर ऐसी सभी दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। नवीनीकरण नहीं होने वाली दुकानों का लॉटरी से आवंटन किया जाएगा। हाजीपुर की मॉडल शॉप के नवीनीकरण की फीस प्रदेश में दूसरी सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश बाहदुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed