फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: इलाज के लिए जा रहे पूर्व विधायक की एंबुलेंस से कार टकराई

Sat, 14 Jan 2023 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
NA
इलाज के लिए जा रहे पूर्व विधायक की एंबुलेंस से कार टकराई
विज्ञापन


नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह मरीज को लेकर जा रही मेदांता अस्पताल की एंबुलेंस से कार टकरा गई। एंबुलेंस में बीमार पूर्व विधायक सवार थे। जिस कार ने टक्कर मारी वो भी विधायक की थी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया।

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह कानपुर देहात के पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह गौर (90) को उनके बेटे नीरज सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जा रहे थे। पूर्व विधायक एंबुलेंस में थे और एंबुलेंस के पीछे उनकी कार थी। एक्सप्रेसवे पर एडवंट बिल्डिंग के पास एंबुलेंस में पीछे से आ रही उनकी ही कार अचानक से टकरा गई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद दूसरी एंबुलेंस बुला करके पूर्व विधायक को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को रास्ते से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed