फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mutawali not being found, hope of registering the property on the portal is incomplete

Noida News: नहीं मिल रहे मुतव्वली, पोर्टल पर संपत्ति को दर्ज करने की उम्मीद अधूरी

Thu, 27 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mutawali not being found, hope of registering the property on the portal is incomplete
सहारनपुर। पांच दिसंबर तक वक्फ संपत्तियों का ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किया जाना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया जून से चल रही है। अभी तक जिले में सिर्फ 398 संपत्तियां ही पोर्टल पर अपलोड हो सकी हैं, जबकि जनपद में सुन्नी बोर्ड की करीब 4,564 संपत्तियां हैं। कई संपत्तियों के मुतव्वलियों का पता न होने के चलते भी जानकारी अपलोड करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन




केंद्र सरकार ने वक्फ संपत्तियों की सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए उम्मीद पोर्टल लांच किया था। इसका मकसद यह था कि वक्फ संपत्तियों की वास्तविक समय पर अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी हो सके। वक्फ की कई संपत्ति पर आपत्ति या किसी भी विवाद की स्थिति में अपील के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उम्मीद पोर्टल के लॉन्च होने के बाद वक्फ संपत्ति के बारे में कोई भी जानकारी एक क्लिक पर जानी जा सकती है। जून से ही जिले में वक्फ संपत्तियों की जानकारी दर्ज की जा रही हैं, लेकिन कहीं मुतवल्ली का पता नहीं चल पा रहा है तो कहीं पर वक्फनाम, खसर-खतौनी, नक्शा आदि की अड़चन आड़े आ रही है। शिया वक्फ बोर्ड की 69 में मात्र 19 संपत्तियों की जानकारी ही पोर्टल पर अभी तक अपलोड हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके बावजूद कार्य आधा भी पूरा नहीं हुआ है। अब आठ दिनों में करीब 4.5 हजार संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज कराना मुश्किल भरा हो सकता है।

- वर्जन
जिले में वक्फ संपत्तियों की जानकारी उम्मीद पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। इसके लिए कॉर्डिनेटर भी नियुक्त है। संपत्तियों के पोर्टल पर दर्ज करने की गति बेहद धीमी है। असंतोष व्यक्त करते हुए संपत्ति के मालिकों और कोर्डिनेटर को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। - सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed