फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Muri Express stopped in Dadri, passengers sent to Delhi by buses

Noida News: दादरी में रोकी मूरी एक्सप्रेस, यात्रियों को बसों से दिल्ली भेजा

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Muri Express stopped in Dadri, passengers sent to Delhi by buses
फोटो:
विज्ञापन


दादरी में रोकी मूरी एक्सप्रेस ट्रेन, बसों से दिल्ली भेजे यात्री

-यमुना का जल स्तर बढ़ने पर बंद कर दिया था दिल्ली में पुराना यमुना पुल
-टाटानगर से आ रही थी ट्रेन, 150 यात्री थे सवार, बाकी सफर का पैसा लौटाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/जारचा। दिल्ली का पुराना यमुना पुल बंद होने के कारण सोमवार रात दादरी रेलवे स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। ट्रेन जम्मू तवी जा रही थी। पुलिस और प्रशासन ने ट्रेन में सवार 150 यात्रियों को तीन बसों और कैब से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया। साथ ही यात्रियों के बाकी सफर का पैसा वापस लौटा दिया है। हालांकि ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए तो यात्री सहम भी गए।

पहाड़ों में बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार को दिल्ली में पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने की संभावना थी। इसके चलते अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही पुराने यमुना पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। दादरी रेलवे स्टेशन पर भी टाटानगर और जम्मू तवी के बीच चलने वाली मूरी एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने का निर्देश जारी किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से ट्रेन में सवार लोगों से नीचे उतरने की अपील की। जब यात्रियों ने अचानक ट्रेन खाली करने की बात सुनी तो वह सहम गए कि आखिर क्या हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को बस और कैब से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भेजने की व्यवस्था की। स्थानीय पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

वापस लौटाया किराया, अब टाटानगर जाएगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मूरी एक्सप्रेस टाटानगर से जम्मू तवी जा रही थी। ट्रेन में सवार यात्रियों का टाटानगर से दादरी तक का किराया लिया गया। दादरी से आगे का किराया वापस लौटा दिया गया है। दिल्ली पहुंचाने का खर्च भी रेलवे ने ही वहन किया है। वहीं, एक्सप्रेस ट्रेन को वापस टाटानगर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण ट्रेन को रोकने का आदेश मिला था। आदेश के तहत यात्रियों को बसों से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भेजा गया। सफर का बाकी किराया भी वापस लौटा दिया गया है।
मुनि राज मीणा, रेल अधीक्षक, दादरी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed