फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murdered and burnt in Bonge, police sent the half-burnt body to post-mortem

Noida News: हत्या कर बोंगे में जलाया, पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम को भेजा

Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Murdered and burnt in Bonge, police sent the half-burnt body to post-mortem
हत्या कर बोंगे में जलाया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव की घटना, मृतक युवक की पहचान नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/जारचा। प्यावली गांव के जंगल में युवक की हत्या कर शव भूसे के बोंगे में रखकर जला दिया गया। बोंगे में आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को निकालकर जांच की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

सोमवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव प्यावली के जंगल में आकलपुर रोड पर भूस के बोंगे में आग लगी है। इस पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बोंगे से एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। आशंका जताई गई कि किसी ने युवक की हत्या कर शव बोंगे में रखकर आग लगा दी है। बोंगे के पास से एक कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल भी मिली। इससे आशंका जताई गई कि आरोपी बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आए होंगे। पुलिस का कहना है कि मृतक की आयु लगभग 19 वर्ष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed