फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder of a young man by slitting his throat, identification of the accused from CCTV

Noida News: गला रेतकर युवक की हत्या, सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान

Tue, 01 Aug 2023 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man by slitting his throat, identification of the accused from CCTV
सदर बाजार में वारदात, पत्नी से चल रहा था विवाद, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सदर बाजार में सोमवार आधी रात को मोहम्मद समीर (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बा द समीर के शव को सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो आरोपी फुटेज में कैद मिले। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान की पहचान की। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि समीर का पत्नी से विवाद था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हत्या से पूर्व समीर दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान झगड़े में वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनी में कार्यरत समीर परिवार के साथ सी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी में रहता था। परिवार में पिता शब्बीर के अलावा तीन अन्य भाई हैं। छह साल पहले परिवार सदर बाजार में रहता था। सोमवार रात को वह पुराने दोस्तों से मिलने के लिए सदर बाजार के अहाता किदारा, चमेलियान रोड आया था। यहां समीर तीनों दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस बीच किसी बात पर दोस्तों ने उसका गला रेत दिया। कई साल पहले समीर की करीबी रिश्तेदार की बेटी से शादी हुई थी। उसके एक बेटा व बेटी हैं। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद समीर की पत्नी मायके में रह रही थी। इसी वजह से समीर तनाव में भी रहता था। पुलिस ने आमिर को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी रिजवान की तलाश कर रही है। रिजवान कसाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article