फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder case on school head and his wife

छात्रा के मामले में हत्या का मामला दर्ज

Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder case on school head and his wife
स्कूल संचालक और पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। स्कूल में 10वीं की छात्रा की मौत मामले में परिजनों की शिकायत पर संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने स्कूल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसकी जांच कराई जा रही है। छात्रा की 2 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। स्कूल संचालक ने घरवालों को सूचना दी और छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। उस वक्त स्कूल प्रबंधन और घरवालों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। घटना के 10 दिन के बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया था और उसके साथ दुष्कर्म की भी बात कही थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्रा ने पारिवारिक कलह का जिक्र किया था। मीडिया में मामला आने के बाद जांच के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा गई थी। टीम स्थानीय थाने और पीड़िता के पड़ोसियों से बातचीत कर दस्तावेज नोएडा लाई थी। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed