{"_id":"68c19cffd811caf85904805f","slug":"murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74726-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के ध्यानार्थ::: डिलीवरी बॉय की गला दबाकर हुई थी हत्या, 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के ध्यानार्थ::: डिलीवरी बॉय की गला दबाकर हुई थी हत्या, 5 पर केस दर्ज
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय की गला दबाकर हत्या, 5 पर केस दर्ज
-इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में एक डिलीवरी बॉय की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कमरे में मिला था। जबकि साथी मौके से फरार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ है। जिसके बाद मृतक के भाई ने अलीगढ़ के 5 लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।
अलीगढ़ के बिसारा निवासी रवि कुमार का आरोप है कि उसका छोटा भाई जितेंद्र कुमार उर्फ विनय उर्फ टीटू फ्लिपकार्ट में डिलीवरी का काम करता था। इसी कारण वो हल्दौनी गांव में उस्मान फार्म हाउस के पास गली नंबर एक में रह रहा था। उसने घटना से पहली रात में बात की थी। वो काफी डरा हुआ था। वो बार-बार धमकी की बात कर रहा था। 5 सितंबर की सुबह 5 बजे मकबूल अहमद का फोन आया और बताया कि जितेंद्र मरा हुआ पड़ा है। आरोप है कि गांव के ही धमेंद्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर रंजिश में गला दबाकर हत्या कर दी। वर्ष 2020 में भी उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा अलीगढ़ के थाना गभाना में दर्ज है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अलीगढ़ के बिसारा निवासी मुबारक, जितेंद्र, मनोज, धर्मेंद्र और राजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी जितेंद्र, मनोज व धमेंद्र तीनों भाई है और राजेंद्र उनका पिता है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव कमरे में मिला था। एक और युवक वहां रहता था। तब हत्या का आरोप नहीं था। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।