फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder case filed on 11

कंसाली गांव में विवाहिता की मौत, 11 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 17 Jul 2020 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed on 11
नगीना। एक विवाहिता की कंसाली गांव में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मामले में नगीना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव को पलवल जिले के उटावड़ गांव में दफनाने के लिए परिजन ले गए। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि केस में आधा दर्जन नाम ऐसे भी है जो वारदात के वक्त गांव कंसाली में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

गांव उटावड़ निवासी लड़की के पिता सब्बीर ने बताया कि नगीना खंड के गांव कंसाली में 5 साल पहले अहसान के उनकी बेटी खातूनी की शादी हुई थी। तभी से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को मार दिया। मौत की जानकारी उन्हें पड़ोसियों से मिली। आरोप है कि उनकी बेटी को फंदा लगाकर मारा गया है। पिता की शिकायत पर पति अहसान, सास समीना, ससुर रफीक, देवर इरशाद, ननद नजराना, जेठ मुस्तफा, चाचा ससुर हमीद, चाची सास नजमा के अलावा हबीब, सहाबदीन समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कंसाली गांव के पूर्व सरपंच हारून व मुलथान गांव के इशाक ने बताया कि सांप के काटने की जानकारी फैलाई गई। हकीम को दिखाया गया तो उसने बताया कि ये चोट सांप के काटने की नहीं है। इसके बाद घंटों तक छिपाई गई बात का खुलासा हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर पंकज वत्स ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर निशान मिले हैं जो हत्या का इशारा करते हैं। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। जांच अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि पिता की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच चल रही हैं किसी बेगुनाह को नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed