फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder accused arrested

Noida News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 08 Sep 2025 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
murder accused arrested
फोटो
विज्ञापन

-बिसरख पुलिस ने हत्या के आरोपी के कब्जे से मृतक के दस्तावेज और बाइक की चाबी बरामद
-पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने से खफा था आरोपी, धक्का-मुक्की के बाद गला दबाकर की थी हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बढ़ई की हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चचेरे भाई को पैरामाउंट चौराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार सैफी उर्फ मोटा (25) निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और बाइक की चाबी बरामद की है। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक व वीडियो कॉल पर बात करने के कारण चचेरे भाई की धक्का-मुक्की के बाद गला दबाकर हत्या की थी। फिर शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था।
2 सितंबर को पुलिस को ऐस सिटी और जलपुरा के समीप नाले में संदिग्ध हालत में एक शव मिला था। परिजन ने शव की शिनाख्त अमरोहा के नसीम के रूप में की थी। मृतक के भाई ने रिश्तेदारी में चचेरे भाई इकरार पर हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला पर चोट की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और मृतक नसीम दोनों चचेरे भाई थे। दोनों शादीशुदा थे और पिछले चार साल से गांव ऐमनाबाद में किराये पर मकान लेकर अलग-अलग रहते थे। दोनों ही बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते थे। नसीम अक्सर उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल करता और गांव आने पर उस पर बुरी नजर रखता था। इस बात को लेकर आरोपी ने कई बार उसे समझाया लेकिन नसीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी को शक था कि पत्नी के नसीम के साथ अवैध संबंध में है। इस कारण ही उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी को फोन कॉल से भड़का गुस्सा

घटना के दिन 2 सितंबर को जलपुरा के समीप एक क्रिकेट मैदान में था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि नसीम उसे लगातार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने नसीम को फोन कर बहाने से क्रिकेट मैदान बुला लिया। नसीम अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों जब जलपुरा गांव से पहले बिजलीघर के पास पहुंचे तो इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। तभी आरोपी ने गुस्से में नसीम को जमीन पर पटक दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को पास की नाले में फेंक दिया था।
वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि आरोपी की शादी करीब सात साल पहले हुई है। उसका एक आठ माह का बच्चा भी है। आरोपी मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर रहता था। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पत्नी के मोबाइल में फोन कॉल की हिस्ट्री देख भड़का था आरोपी
आरोपी कुछ माह पहले ही पत्नी के मोबाइल में फोन कॉल हिस्ट्री देख भड़का था। नसीम आरोपी की पत्नी से अश्लील बातें करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी चेतावनी दी थी कि वह नसीम से बात नहीं करे। अगर नसीम उसे फोन करें तो वह इसकी सूचना आरोपी को दे। आरोपी पत्नी से अवैध संबंध के शक में मारपीट भी करता था। यह कारण था कि घटना के दिन पत्नी ने ही आरोपी को फोन कर नसीम का फोन आने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed