Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal employees' attitude sour during the strike

Noida News: हड़ताल के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों के तेवर तल्ख

Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees' attitude sour during the strike
नगर पालिका कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी।
-मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और न ही बातचीत के लिए ठोस पहल कर रही है। इस कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ड्यूटी के दौरान किसी सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसे शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने अपनी 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पहले ही सरकार को सौंप दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले कर्मचारियों ने दो दिन की भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। जो 8-8 घंटे की रही, लेकिन उसके बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

वर्तमान में 1 और 2 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर यह राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। इकाई प्रधान मुकेश कुमार चावरिया और अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द बातचीत के लिए आगे नहीं आती, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी, न कि सफाई कर्मचारियों की। हड़ताल में आउटसोर्स, ठेकेदार और नियमित सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed