फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mulana beaten

Noida News: सपा नेताओं ने मौलाना साजिद रशीदी पर किया हमला, वीडियो वायरल

Tue, 29 Jul 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
mulana beaten
फोटो है
विज्ञापन



- डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, इसके विरोध में सूरजपुर में प्रदर्शन करते दिखे सपाई


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सपा नेताओं ने स्वयं वायरल किया है। आरोप है कि मौलाना ने सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी।
समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि आज नोएडा के एक चैनल में आयोजित डिबेट कार्यक्रम में वह भाग लेने के लिए अपने साथियों एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, प्रशांत भाटी और कुलदीप भाटी संग गए थे। वहां पर मौलाना उनसे मिले। उन लोगों ने मौलाना से कहा कि महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी क्यों की। उनका आरोप है कि मौलाना बार-बार गलत भाषा का प्रयोग करते रहे, जिससे युवाओं में रोष पैदा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना ने धार्मिक भेदभाव फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मोहित नागर ने आरोप लगाया कि वह एक खास पार्टी के एजेंट बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद मौलाना साजिद ने थाना सेक्टर 126 पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की है। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मौलाना द्वारा द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को समाजवादी महिला सभा ने सूरजपुर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed