फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mukim Kala made Grano a refugee on the instigation of a gangster

मुकीम काला ने गैंगस्टर की शह पर ग्रेनो को बनाया था शरणस्थली

Sun, 16 May 2021 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mukim Kala made Grano a refugee on the instigation of a gangster
ग्रेटर नोएडा। चित्रकूट की हाई सिक्योरिटी सुविधाओं से लैस रगौली जेल में गैंगवार में मारे गए वेस्ट यूपी के गैंगस्टर मुकीम ताला के तार गौतमबुद्ध नगर से भी जुड़े थे। गैंगस्टर अनिल दुजाना और रणदीप भाटी से निकटता और शामली में पुलिस के दबाव के कारण मुकीम ने ग्रेनो को शरणस्थली बना लिया था। मुकीम खुद रिठौरी गांव व अन्य स्थान पर रहा था। शामली में एसपी डॉ. अजयपाल की तैनाती के दौरान मुकीम काला जिला छोड़ने पर विवश हुआ था। आईपीएस अजयपाल की गौतमबुद्ध नगर में भी एसएसपी रहे हैं। इसके बाद मुकीम ने ग्रेटर नोएडा को अपनी शरणस्थली बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2015 में मुकीम काला की लोकेशन ग्रेनो में मिलने पर मेरठ और नोएडा एसटीएफ ने घेराबंदी शुरू की। इसकी भनक लगने पर आरोपी दिल्ली की ओर भागने लगा, लेकिन एसटीएफ ने तत्परता दिखाते हुए मयूर विहार के पास से मुकीम काला व उसके एक साथी साबिर को गिरफ्तार कर लिया था। मुकीम कैराना पलायन का जिम्मेदार माना जाता है। मुकीम की निशानदेही पर उस दौरान एसटीएफ ने कैराना से एके-47 व दो पिस्टल बरामद की थीं। उस दौरान पुलिस को पूछताछ में मुकीम ने बताया था कि उसने अनिल दुजाना से डेढ़ लाख रुपये में एके-47 और दिल्ली से पिस्टल खरीदीं थीं।
विज्ञापन

पांच माह बाद ठगी की रिपोर्ट दर्ज
सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-3 में ऑफिस खोल कर ठगों ने सूरत के ठेकेदार को इलेक्ट्रिक और पाइपलाइन का ठेका दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये ठग लिए। कई दिन बाद भी ठेका नहीं मिलने पर पीड़ित नोएडा स्थित ऑफिस पहुंचा तो ठगी का पता चला। पुलिस ने जांच कर पांच महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की है। महेंद्र कुमार सिंह गुजरात के शुभ वाटिका डिंडोली में रहते हैं। उनकी शिव शक्ति इंजीनियर वर्क्स के नाम से फर्म है। मई 2020 में उनकी मुलाकात परमजीत सिंह नामक शख्स से हुई थी। वह नोएडा सेक्टर-3 में जीपीसी इंफोटेक सॉल्यूशन के नाम से कंपनी चलाते थे। परमजीत ने उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर में ठेका दिलाने का आश्वासन दिया था। परमजीत ने महेंद्र सिंह से मई 2020 में 25 हजार और जून 2020 में एक लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी मनी ले ली। इसके बाद कई बार फोन पर बात हुई, लेकिन ठेका नहीं दिलाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत जनवरी 2021 में की थी। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो लोगों के खाते से 75 हजार रुपये निकले
कार्ड जेब होने के बावजूद एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार सिंह सेक्टर-126 स्थित एचसीएल कंपनी में नौकरी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसी तरह मैनपुरी निवासी विनीत कुमार सेक्टर-126 स्थित रायपुर खादर में रहते हैं। वे नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके खाते से भी 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed