फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mukherjee Nagar accident: heat reached UP, Bihar, Rajasthan

मुखर्जी नगर हादसा : यूपी, बिहार, राजस्थान तक पहुंची आंच

Thu, 15 Jun 2023 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee Nagar accident: heat reached UP, Bihar, Rajasthan
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अभिभावक चिंतित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो देखकर अन्य कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतित हो गए। लोगों में कोचिंग संस्थान व प्रशासन को लेकर रोष बढ़ गया है। इस घटना के बाद कई अभिभावकों ने बच्चों को वापस भी बुलाना शुरू कर दिया है। ज्यादातर कोचिंग संस्थानों में यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड के छात्र सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग की परीक्षा की तैयार करते हैं।


ट्विटर पर अंकित ने लिखा कि यह है शिक्षा व्यवस्था का सुरक्षा स्तर। यह सब प्रशासन की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश ने लिखा कि घर वाले भरोसे से यहां पढ़ने के लिए भेजते हैं, लेकिन सुविधा न के बराबर है। इन कोचिंग संस्थानों के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अभिभावक ने लिखा कि एक-एक रुपये जोड़कर बच्चों को सपना पूरा करने के लिए भेजते हैं, लेकिन यहां तो सभी नियमों को ताक पर रखकर कोचिंग संस्थानों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed