फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mu-2 residents wait for community hall and market

Noida News: म्यू-2 निवासियों को सामुदायिक भवन और मार्केट का इंतजार

Sun, 03 Aug 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Mu-2 residents wait for community hall and market
- बिजली के पैनल में आग लगने से परेशान हैं निवासियों ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण म्यू-2 सेक्टर के 1904 परिवारों को शादी समेत अन्य किसी कार्यक्रम करने के लिए दूसरे सेक्टरों का रुख करना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर में सुविधाएं मुहैया कराने के सपने दिखाए थे। हालांकि अधिकारी अब उनकी अनदेखी कर रहे हैं। निवासियों ने रविवार को सेक्टर म्यू-2 में आयोजित अमर उजाला संवाद में इन मुद्दों को उठाया।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में किसी भी प्रकार की कोई बाजार नहीं है। निवासियों को छोटे से छोटा सामान लेने के लिए करीब चार से पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। सेक्टर में सारी नालियां खुली हैं। हाल ही में एक बच्चा नाली में गिर गया था। सेक्टर में किसी भी फ्लैट में बालकनी नहीं है। यदि किसी दिन कोई अनहोनी हो जाए तो जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। पानी की निकासी नहीं होने के कारण सेक्टर में जलभराव रहता है। इसके साथ ही सीवर ओवरफ्लो होता रहता है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया,लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। बिजली के पैनल में आग लगने से लोग परेशान हो चुके हैं। किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एनपीसीएल से शिकायत की गई पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्लास्टर गिरने से लोग परेशान
निवासियों के मुताबिक सेक्टर में प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। किसी दिन कोई भी हादसा हो सकता है। पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। बैकअप मोटर की व्यवस्था होनी चाहिए। चहारदीवारी टूटी पड़ी है। सेक्टर के पास कोई सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


सेक्टर में सामुदायिक भवन जरूरी है। जिससे निवासियों को दूसरे सेक्टर नहीं जाना पड़े। - धर्मेंद राठी

सेक्टर में तमाम नालियां खुलीं हैं। जिन्हें जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। - जितेंद्र पांडे

बालकनी नहीं होने के कारण आकस्मिक स्थिति में जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। - दलवई सिंह

जलनिकासी की सुविधा नहीं होने के कारण सेक्टर बारिश में तालाब बन जाता है। - जितेंद्र भाटी

बिजली के पैनल के पास एनपीसीएल को आग को बुझाने की व्यवस्था करनी चाहिए। - प्रमोद सत्संगी

प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सेक्टर का बेहतर रखरखाव होना चाहिए। - दीपक ठाकुर


अंकुर त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed