फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MP Sakshi Maharaj filed a case for not returning Rs 2 crore

उन्नाव और सोनीपत समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ : सांसद साक्षी महाराज ने दर्ज कराया दो करोड़ रुपये न लौटाने पर केस

Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj filed a case for not returning Rs 2 crore
दो करोड़ नहीं लौटाने पर सांसद साक्षी महाराज ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- एजुकेशनल संस्थान के चेयरमैन ने 2017 में विवि के खोलने के नाम पर लिए थे रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सांसद साक्षी महाराज ने नॉलेज पार्क स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. भरत सिंह पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि डॉ. भरत सिंह ने हरियाणा के सोनीपत में विश्वविद्यालय खोलने के लिए उनसे पांच करोड़ रुपये लिए थे। इनमें से चेक और नकद आदि के माध्यम से लगभग तीन करोड़ रुपये लौटाए गए। जबकि शेष रुपये और ब्याज नहीं लौटाया गया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग साक्षी धाम संत काॅलोनी निवासी स्वामी साक्षी महाराज ने नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 31 अगस्त 2017 को विवि खोलने के लिए डॉ. भरत सिंह ने एक साल के लिए पांच करोड़ रुपये लिए थे। रुपये ब्याज समेत लौटाने का वादा किया था। इनमें से दो करोड़ रुपये साक्षी महाराज ने अपने भक्तों से ब्याज पर उधार लेकर दिए थे। रुपये मांगने पर लगातार डॉ. भरत सिंह टरकाते रहे। इसके चलते 29 अगस्त 2020 को साक्षी महाराज ने डॉ. भरत सिंह के परिवार को बुलाकर रुपये मांगे, तब 31 दिसंबर 2020 तक वापस करने का वादा किया गया। इसके बाद भी रुपये वापस नहीं लौटाए गए। इसके चलते साक्षी महाराज ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वही इस मामले में डॉ. भरत सिंह का कहना है कि साक्षी महाराज से उनकी कई वर्ष पुरानी पहचान है। उनके रुपये वह इस बार नहीं लौटा पाए हैं। वह साक्षी महाराज के संपर्क में हैं, शनिवार को भी उनसे इस संबंध में बातचीत होगी। जल्द ही रुपये लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed