फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MP representative's car seized for firing fireworks from the roof of a moving car

Noida News: चलती कार की छत से आतिशबाजी करने पर सांसद प्रतिनिधि की गाड़ी जब्त

Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
MP representative's car seized for firing fireworks from the roof of a moving car
फोटो-
विज्ञापन

चलती कार की छत से आतिशबाजी करने पर सांसद प्रतिनिधि की गाड़ी जब्त
- जन्मदिन के जश्न में कर रहे थे आतिशबाजी, सांसद प्रतिनिधि चला रहे थे कार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गेझा गांव में दोस्त की बेटी के जन्मदिन मनाने गए युवकों ने मंगरौली गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि (ग्रामीण) रोहित की स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे रखकर आतिशबाजी की। कार सांसद प्रतिनिधि चला रहे थे। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर 25 से अधिक लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस को टैग कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की स्काॅर्पियो जब्त कर ली।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए 16 सेकंड के वीडियो में चलती स्कॉर्पियो की छत से कुछ लोग आतिशबाजी करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो सेक्टर-93 गेझा गांव का है। जिस स्थान पर आरोपी कार से पटाखे चला रहे हैं वहां काफी भीड़भाड़ दिख रही है। कार से आतिशबाजी की वजह से आसपास के लोगों को परेशानी होती दिख रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद कार जब्त कर ली गई है। कार मंगरौली गांव निवासी लोकेश चौहान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस छानबीन में पता चला है कि कार को मंगरौली गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि रोहित चला रहे थे। पुलिस कार सवार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed