{"_id":"6176da276825de5c381dda2f","slug":"mp-mla-met-nitin-gadkari-to-build-a-ramp-near-bambawad-noida-news-noi6123997143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबावड़ के पास रैंप बनाने के लिए नितिन गडकरी से मिले सांसद-विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबावड़ के पास रैंप बनाने के लिए नितिन गडकरी से मिले सांसद-विधायक
विज्ञापन
दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपते सांसद, विधायक समेत अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा/दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल पर बंबावड़ गांव के पास उतार-चढ़ाव के लिए रैंप बनाने की मांग लेकर ग्रामीण संघर्ष समिति के पदाधिकारी सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर के नेतृत्व में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले। दिल्ली स्थित आवास पर सांसद और विधायक ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने एक अधिकारी को मामला सौंप दिया है। इससे जल्द निर्माण की उम्मीद जगी है। सांसद ने बताया कि एनटीपीसी दादरी, अंबुजा और बिड़ला सीमेंट जैसी कंपनियां भी बंबावड़ के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर रैंप की मांग कर चुकी हैं।
इन कंपनियों ने भी तर्क दिया है कि यहां रैंप नहीं होने से वाहनों को 40 से 45 किमी तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में इस बात का जिक्र किया है कि जिस समय पेरिफेरल का निर्माण किया जा रहा था, उस समय भी रैंप बनाने की मांग की गई थी। तब शासन-प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक रैंप नहीं बनाया गया। हाईवे पर कोई हादसा होता है तो थाना पुलिस को मौके तक पहुंचने के लिए 40 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने एक अधिकारी को नामित किया है। वह उन्हें रिपोर्ट तैयार कर देंगे। उम्मीद है कि जल्द ही बंबावड़ के पास रैंप का निर्माण हो जाएगा।
खड़ंजा हटाकर बनेगी डामर रोड
गांव गुलावठी खुर्द में ग्रामीणों के प्रयास से जल्द ही मुख्य मार्ग से खड़ंजा हटाकर डामर रोड बनाई जाएगी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। अब जिला पंचायत की ओर से टेंडर जारी किया गया है। ग्रामीण वेदराम शर्मा, गवेंद्र, राजेंद्र सिंह, केशव पुंडीर, नवीन, राहुल, टोनी, अनुज, मनोज सिंह ने बताया कि जारचा से गुलावठी खुर्द की तरफ रास्ता आ रहा है। रजवाहे के किनारे रास्ते पर खड़ंजा लगा है। इस पर डामर डालकर सड़क बनाई जाएगी। इससे ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
कृषि कानूनों में संशोधन की मांग
ऊंचा अमीरपुर में किसान मजदूर संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ललित राणा ने कहा कि तीनों कृषि कानून को वापस कराना समाधान नहीं है, बल्कि कानून में जो कमियां है, उनमें संशोधन किया जाए। संगठन इसकी मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से संगठन संतुष्ट है। कृषि कानून पर 11 बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन हल नहीं निकल सका। उन्होंने पश्चिम यूपी में एम्स अस्पताल और हाईकोर्ट की बेंच की मांग की। मौके पर पूरन सिंह, वीर सिंह, ब्रह्म सिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।