फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   movement started from alwar for demand of third position to urdu

उर्दू भाषा को तीसरा दर्जा देने की मांग को लेकर अलवर से आंदोलन शुरू

Fri, 04 Dec 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
movement started from alwar for demand of third position to urdu
उर्दू को तीसरा दर्जा देने की मांग को लेकर अलवर से आंदोलन शुरू
विज्ञापन

पिनगवां। राजस्थान में मेवात क्षेत्र के जिला अलवर व भरतपुर में बड़े पैमाने पर उर्दू प्रेमियों व जनता में रोष व्याप्त है। गुरुवार को अलवर जिला के तिजारा में ऑल इंडिया मेवात विकास पंचायत के बैनर पर उर्दू बचाओ आंदोलन शुरू किया गया। जिसमें भरतपुर अलवर, नूंह हरियाणा के उर्दू प्रेमियों और 36 बिरादरी के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर उर्दू बचाव तहरीक चलाने और राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का त्यागपत्र मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया। मेवात विकास पंचायत के अध्यक्ष जुबेर अलवरी ने कहा कि अलवर से उर्दू बचाओ आंदोलन की तहरीक को आखिर दम तक लड़ा जाएगा। वहीं उर्दू केयर अभियान के सदस्य मुस्तफा कमाल ने बडक़ली चौक पर कहा कि उर्दू और संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की पहचान कराती हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में उर्दू भाषा के शिक्षकों की भारी कमी है। इस कारण विद्यार्थियों को मनपसंद विषय नहीं मिल पा रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में भी गुजराती भाषा पढ़ाई जाती है। जिला में 80 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है। यहां के बच्चों को उर्दू भाषा पढ़ने में आसानी होगी। उर्दू के अलावा संस्कृत भाषा के शिक्षक भी सरकारी स्कूलों में कम हैं, जबकि उर्दू भाषा जिले की मूल भाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed