{"_id":"616f23f41e67b170ec298322","slug":"movement-getting-power-from-handful-of-rice-khalifa-noida-news-noi6113040154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुट्ठी भर चावल से आंदोलन को मिल रही शक्ति : खलीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुट्ठी भर चावल से आंदोलन को मिल रही शक्ति : खलीफा
विज्ञापन
नोएडा। मुआवजा, आबादी, नक्शा नीति और 10 फीसदी भूखंडों में व्यावसायिक गतिविधियों आदि मांगों को लेकर 81 गांवों के किसानों का मंगलवार को 49वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने गांवों में घर-घर जाकर मुट्ठी भर चावल लेकर किसान परिवारों को जोड़ना शुरू कर दिया है।
किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को दूर न करके अपनी परेशानी बढ़ा रहे हैं। 49 दिन से किसान हरौला में प्राधिकरण के दर पर बैठे हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है और हर बार वार्ता करके आश्वासन थमा दिया जाता है। सुखवीर खलीफा ने कहा कि मुट्ठी भर चावल से आंदोलन को शक्ति मिल रही है।
मंगलवार को निठारी, अगाहपुर, बहलोलपुर, ममूरा समेत 12 गांवों में किसानों ने दांडी यात्रा निकाली और एक-एक मुट्ठी चावल लेकर धरने पर बुलाने के लिए संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई यदि अभी नहीं की, तो कभी नहीं की स्थिति में किसान आ जाएंगे। इस बार 21 अक्तूबर से किसान रोज अपनी ताकत प्राधिकरण अधिकारियों को दिखाएंगे।