फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Movement against Tuberculosis

‘जागरूकता ही दिलाएगी टीबी से मुक्ति’

Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Movement against Tuberculosis
जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में टीबी हारेगा- मेवात जीतेगा अभियान में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : Mewat
‘जागरूकता ही दिलाएगी टीबी से मुक्ति’
विज्ञापन

नगीना। जिले भर में टीबी के रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए सोमवार को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा से टीबी हारेगा- मेवात जीतेगा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऐसे मरीजों को टोपी और पेन देंगे जिन्होंने एक भी दिन टीबी की दवाएं न छोड़ी और पूरा कोर्स किया है। ताकि टीबी के अन्य रोगी इससे प्रेरणा ले सकें और इलाज के बीच में दवाएं न छोड़ें।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण राज तंवर ने बताया कि पिछले 5 महीने में टीबी के 1400 से अधिक मामले सरकार ने चिन्हित किए हैं, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 3000 से अधिक था। टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और गैर सरकारी संगठन जेडएमक्यू व अक्षया कार्य करने में जुटे हुए हैं। सिविल सर्जन के आदेश अनुसार जिला क्षय रोग अधिकारी के मार्गदर्शन में गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से दवाइयां खाने वाले मरीजों को प्रत्येक महीने 500 रुपये माह प्रोत्साहन तौर पर दे रहा है ताकि मरीज दवाएं न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed