फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MoU signed with IIT Kanpur for artificial rain

Noida News: कृत्रिम बारिश के लिए आईआईटी कानपुर से किया एमओयू

Thu, 25 Sep 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

नई दिल्ली में पहली बार वायु प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। ट्रायल सफल रहने पर आगे विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
MoU signed with IIT Kanpur for artificial rain

विस्तार

केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सीएम ने उठाया कदम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सचिवालय में बृहस्पतिवार को दिल्ली पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के बीच कृत्रिम बारिश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। केंद्र सरकार से 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक के बीच कृत्रिम बारिश कराने की अनुमति मिलने के बाद ये कदम उठाया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हवा को साफ करने के लिए सड़क की मशीनों से सफाई, ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन, हॉटस्पॉट पर धूल नियंत्रण सहित कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पहली बार धूल कम करने के लिए डस्ट मिटिगेशन प्लान लागू किया है। अब कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर दो महीने की अवधि में ट्रायल करेंगे। हिंडन एयर बेस से ऑपरेशन शुरू होगा और नतीजों के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट है। इसे दौरान प्रदूषण कम करने के विकल्प के तौर पर परखा जाएगा। इसमें 5 ट्रायल होंगे। मौसम और हालात को देखते हुए 7 से 11 अक्तूबर के बीच इसे शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed