{"_id":"68d1771f383677b838065b51","slug":"motor-driving-training-centre-to-open-na-news-c-1-gnd1002-3436034-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा के सेक्टर 150 में खुलेगा मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा के सेक्टर 150 में खुलेगा मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
- नोएडा रहने वाले लोगों को होगी सुविधा, दादरी तक नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की संख्या बढ़ेगी। इसके तहत सेक्टर 150 में एक और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इससे नोएडा रहने वाले लोगों को सुविधा होगी। लोगों को दादरी तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अभी तक ग्रेटर नोएडा में दो प्रशिक्षण केंद्र हैं और दोनों ही दादरी में हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में निजी मोटर प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगे गए थे।
इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर में में दो मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र चालू हो गए हैं। पहला केंद्र दादरी के पास बिसहाड़ा में मैसर्स शिवम मार्वल मोटर प्रशिक्षण केंद्र हैं। इस केंद्र को बीते साल 24 जुलाई को मान्यता दे दी गई थी और एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा समेत अन्य प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं, दादरी में ही मैसर्स वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र शुरू हो गया है। यह केंद्र दादरी बाईपास के पास स्थित है। आरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि सेक्टर 150 में भी निजी मोटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू होगा। बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग परीक्षा के लिए लंबी दूरी नहीं तय करना चाहते हैं। ऐसे में इस केंद्र के खुलने से नोएडा में रहने वाले लोगों को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी एक केंद्र खुलने की प्रक्रिया में है। इस तरह से जिले में निजी मोटर प्रशिक्षण केंद्र की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।