{"_id":"64bed28b3b2b46a7f40a149d","slug":"moto-gp-track-will-be-ready-by-august-15-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-13541-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 अगस्त तक तैयार हो जाएगा मोटो जीपी ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 अगस्त तक तैयार हो जाएगा मोटो जीपी ट्रैक
विज्ञापन
संशोधित
15 अगस्त तक तैयार हो जाएगा मोटो जीपी ट्रैक
- नार्थ जोन ट्रैक में बदलाव का काम बाकी, अन्य स्थानों पर ट्रैक के निर्माण कार्य पूरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देश में पहली बार आयोजित होने वाली मोटो जीपी बाइक रेस के लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) के ट्रैक में बदलाव का कार्य 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक पर बदलाव किए जा रहे हैं। बीआईसी के ट्रैक पर 22 से 24 सितंबर मोटो जीपी रेस होगी। जिसमें विश्व के 145 रेसर मुकाबाला करेंगे।
बीआईसी में दो बार फॉर्मूला वन रेस हो चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की ट्रकों की रेस भी हो चुकी है। फॉर्मूला वन स्पोर्ट्स गाड़ियों के लिए यह ट्रैक डिजाइन किया गया था। मोटो जीपी रेस के लिए अलग तरह का ट्रैक होता है। इससे बाइक रेसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैक में कुछ प्वाइंटों पर बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए ट्रैक में बदलाव की आवश्यकता थी। जुलाई के मध्य में ही इस 5 किमी के ट्रैक में 24 प्वाइंटों पर होने वाले बदलाव पर कार्य शुरू किया गया था। नार्थ जोन को छोड़कर लगभग सभी जोन में ट्रैक में बदलाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। मोटो जीपी बाइक रेस लगातार सात साल होगी। आयोजन में 275 ऑटो मोबाइल कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों को सरकार की औद्योगिक पॉलिसी भेजी जाएगी।