फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Moto GP: Organizers worried due to lack of CCTV and guides

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: मोटो जीपी : सीसीटीवी और मार्गदर्शक न लगने से आयोजक चिंतित

Mon, 11 Sep 2023 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Moto GP: Organizers worried due to lack of CCTV and guides
मोटो जीपी : सीसीटीवी और मार्गदर्शक न लगने से आयोजक चिंतित
विज्ञापन

- समीक्षा बैठक में उठा अफसरों की ढिलाई और काम की सुस्ती का मुद्दा
- अभी 27 स्थान पर सीसीटीवी और 140 नए मार्गदर्शक लगने हैं बाकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी के आयोजन में दस दिन बाकी हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की सुस्ती को देखकर आयोजक चिंतित हैं। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट जाने वाले वाले मार्ग व एक्सप्रेसवे पर चिह्नित किए गए स्थानों पर न तो सीसीटीवी लग पाए हैं और न ही मार्गदर्शक लगे हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पेंच वर्क भी होना बाकी है।
अफसरों की तरह की हीलाहवाली से आयोजकों के होश उड़े हुए हैं। चूंकि यहां पर डेढ़ लाख से अधिक दर्शक देश-विदेश से आने वाले हैं। आयोजन समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में तैयारियों में ढिलाई का यह मुद्दा उठाया गया है। इसके बाद प्राधिकरण व पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तैयारियां पूरी कराने में जुट गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर करीब 140 स्थानों को नए मार्गदर्शक लगाने के लिए चिह्नित किया है। पुराने लगे हुए हुए मार्गदर्शक पेड़ों के पीछे छिप गए हैं। जिससे विदेशी मेहमानों व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है और हादसों का भी जोखिम है।
विज्ञापन

पर्याप्त मार्गदर्शक न होने से यातायात डायवर्जन व सही रास्ते का पता नहीं चल पाएगा। वीवीआईपी और विदेशियों सहित अन्य मेहमानों की आवाजाही के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर निगरानी को लेकर चिंता जताई जा चुकी है। 23.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर पहले से ही नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित एकीकृत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली के 100 कैमरे हैं, लेकिन पुलिस ने 27 अतिरिक्त स्थानों की पहचान की है, जहां सीसीटीवी लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटो जीपी में 22 सितंबर को अभ्यास सत्र होगा और अगले दो दिन मुख्य रेस होंगी। पिछले माह भी समीक्षा बैठक में मोटो जीपी की तैयारियों में देरी का मुद्दा उठाया गया था। इसके बावजूद अधिकारी काम में तेजी नहीं लाए तो शुक्रवार को बैठक के दौरान भी इन मुद्दों को फिर से उठाया गया। वहीं 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से लाखों लोगों के आने की उम्मीद है।

--------
पुराने साइन बोर्ड हटाने में लगा जाम

दनकौर (संवाद)। मोटो जीपी रेस के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह पुराने साइन बोर्ड को हटाकर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इस बीच रविवार शाम मुरसदपुर गांव के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे पर पुराने दिशा सूचक बोर्ड हटाए जाने से आगरा की ओर की लेन पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बोर्डों को हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
--------------------
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अपना काम किया जा रहा है और इसी सप्ताह काम पूरा करा दिया जाएगा।
रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण।
------------
सड़कों को नए तरीके से तैयार कर दिया गया है और जहां पर पेंच भरे जाने हैं वहां काम तेजी से चल रहा है। काफी हद तक सड़कें तैयार हैं।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed