{"_id":"68fd2f8cc28c3dee110c8d71","slug":"motivating-students-to-prepare-better-na-news-c-244-1-sknl1016-146047-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए किया प्रेरित
Sun, 26 Oct 2025 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
खंड मतलौडा के एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा करते जिला शिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा तथा जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षणिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी, जीपीएस लोहारी, जीएसएसएस भंडारी, जीएसएसएस अलूपुर नैन, जीएसएसएस उरलाना कलां एवं पीएमश्री जीएसएसएस उरलाना कलां का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी तैयारी का स्तर जाना तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य एनएमएमएसएस परीक्षा तथा गणित ओलंपियाड की तैयारी एवं प्रैक्टिस टेस्ट की प्रगति की समीक्षा करना रहा, जो एससीईआरटी गुरुग्राम एवं डीईओ पानीपत के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है।
डीईओ राकेश बूरा ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गणित विषय में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
डीएमएस रणबीर सिंह ने ने एनएमएमएसएस एवं गणित ओलंपियाड से संबंधित अभिलेखों, विद्यार्थियों की कॉपियों, प्रैक्टिस रिपोर्ट्स तथा शिक्षकों द्वारा रखे गए रिकॉर्ड की गहन जांच की। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित प्रैक्टिस टेस्ट के परिणामों एवं आगामी योजना की भी समीक्षा की।
शिक्षकों को यह निर्देश दिए गए कि वे विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक प्रैक्टिस टेस्ट, क्विज़ प्रतियोगिताएं और प्रश्न चर्चा सत्र नियमित रूप से आयोजित करें ताकि विद्यार्थियों की विषयगत समझ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन से उन्हें गणित विषय के प्रति रुचि और उत्साह मिलता है।
डीईओ राकेश बूरा ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।