फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother's name and Aadhaar number are now mandatory in documents for gradation certificate, Haryana News

Noida News: ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए अब दस्तावेजों में मां का नाम व आधार नंबर जरूरी

Tue, 16 Sep 2025 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mother's name and Aadhaar number are now mandatory in documents for gradation certificate, Haryana News
हरियाणा ओलंपिक संघ ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को लेकर लंबे समय से विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें आती रही हैं। इस पर रोक लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने बड़ा कदम उठाया है। अब ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए खिलाड़ी के खेल में भाग लेने और योग्यता प्रमाणपत्र पर माता का नाम और आधार नंबर दर्ज किया जाएगा।

एचओए ने सभी जिला खेल अधिकारियों, राज्यस्तरीय खेल संघों और सहयोगी सदस्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि अब खिलाड़ियों के दस्तावेजों पर नए प्रावधान वाले फॉर्मेट का अनिवार्यता से पालना करने पर ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बन सकेगा।
विज्ञापन

एचओए के महासचिव व कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से फर्जीवाड़े की संभावना खत्म होगी और खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरण व सत्यापन प्रक्रिया में आसानी होगी। इससे भविष्य में विवाद और जांच की नौबत नहीं आएगी। मालूम हो कि ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाओं का रास्ता खोलते हैं। इस वजह से इसकी पारदर्शिता हमेशा सवालों में रही है। इसी तरह के एक मामले की एंटी करप्शन टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed