फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother said, my Son is mently disuterb , don't arrest

मां बोली- बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं, गिरफ्तार मत करो

Fri, 31 Jan 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother said, my Son is mently disuterb , don't arrest
मां बोली- बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं, गिरफ्तार मत करो
विज्ञापन

जेवर। ‘मेरे बेटे की दिमागी हालत दो माह से ठीक नहीं, उसे फिलहाल इलाज की जरूरत है। उसे गिरफ्तार मत करो। वह निर्दोष है।’ दिल्ली के जामिया में बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकाले जा रहे मार्च के दौरान गोली चलाने वाले जेवर निवासी नाबालिग की मां ने बिलखते हुए यह बात कही। मां को घटना की जानकारी भी तब मिली, जब पड़ोसियों ने बताया कि बेटे की फोटो और वीडियो टीवी चैनलों पर चल रही है। उसने बवाल मचा दिया है। इसके बाद टीवी चैनल पर बेटे की फोटो और वीडियो देखकर मां कई बार रोते हुए बेहोश हो गई। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद से आरोपी के पिता भी लापता हो गए हैं।
नाबालिग की मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और पिता दुकान चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं पिता ने बताया कि मानसिक स्थिति खराब होने से बेटा घर पर चुप ही रहता था। उसके दोस्तों ने भी व्यवहार बदलने की शिकायत की थी। ज्यादा कहने पर वहां से उठकर चल देता था। इसके बाद बदहवास हालत में नाबालिग के पिता दुकान बंद कर बेटे से मिलने की बात कहते हुए घर से निकल गए। देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। आरोपी का एक छोटा भाई भी है जो आठवीं का छात्र है।
विज्ञापन

जिद्दी, लेकिन मिलनसार स्वभाव का है आरोपी छात्र
जेवर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी छात्र के दोस्तों ने बताया कि वह जिद्दी जरूर है, लेकिन मिलनसार स्वभाव का है और सभी से प्यार से बात करता है। आरोपी ने कभी स्कूल में गोली चलाने या हथियार रखने की चर्चा नहीं की। शुरुआती दिनों में वह पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन कुछ दिनों से उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। अकेला रहना ज्यादा पसंद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को नहीं पता, तमंचा कहां से आया
आरोपी के दादा ने बताया कि घर में कभी किसी ने हथियार नही रखा। न ही ऐसे लोगों से वास्ता रहा। पोता सुबह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूल बैग लेकर निकला था। दोपहर में पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उसने दिल्ली में गोली चला दी है। काफी देर तक विश्वास नहीं हुआ कि उनका पोता ऐसा कैसे कर सकता है।

फेसबुक अकाउंट डिलीट, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में
जिस रामभक्त नामक फेसबुक आईडी से चार वीडियो लाइव किए गए और कमेंट किए गए। मामला तूल पकड़ते ही बृहस्पतिवार शाम को आईडी डिलीट हो गई। वहीं, पूरा घटनाक्रम दिनभर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed