फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother killed the innocent to implicate her husband and property

पति को फंसाने व संपत्ति के लिए मां ने ही मासूम को मार डाला

Sat, 04 Dec 2021 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mother killed the innocent to implicate her husband and property
नोएडा। पार्क में खेलती छह साल की हनी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति को फंसाने और उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से मां ने ही बेटी की हत्या कर दी थी। फेज-2 थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि मूलरूप से चंडौस, अलीगढ़ निवासी रामकुमार नोएडा के सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज-2 में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी हनी 11 नवंबर की दोपहर घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। इसी बीच वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद फेज-2 थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। 12 नवंबर की रात को पुलिस आयुक्त कार्यालय से 500 मीटर दूर सेक्टर-108 के जेपी फ्लाईओवर के पास पार्क में बच्ची का शव मिला था।
विज्ञापन

बच्ची का गला दबाया गया था। पुलिस ने एफआईआर में हत्या और सबूत मिटाने की धारा शामिल की थी। पुलिस को पहले ही दिन से परिवार के करीबी पर शक था। जांच में पता चला कि मां अनुराधा ने ही बच्ची की हत्या की है। सख्ती से पूछताछ के बाद अनुराधा ने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बेटी की भी हत्या करने की फिराक में थी
अनुराधा की दो शादियां हुई हैं। पहले पति व दो बेटियों को छोड़कर अनुराधा ने 2010 में रामकुमार से शादी की थी। इसके बाद दंपती को चार बेटियां हुईं। इनमें से दो बेटियों को रामकुमार ने रिश्तेदारों को गोद दे दिया, जबकि हनी और कीर्ति उनके पास ही रहती थीं। बेटा न होने से रामकुमार संपत्ति अन्य परिजनों को देना चाहता था। इस बारे में उसने अनुराधा को भी बताया था। ऐसे में संपत्ति पर कब्जा करने के लिए अनुराधा ने बेटी की हत्या कर दी। वह पति को फंसाना चाहती थी, ताकि संपत्ति पर अधिकार हो जाए। वह हत्या के बाद दवाई लेने के बहाने ग्रेटर नोएडा चली गई थी। वह दूसरी बेटी की भी हत्या करने की फिराक में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed