फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother daughter dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मां बेटी की मौत

Thu, 18 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother daughter dies in suspicious circumstances
तावडू। उपमंडल के गांव भंगवो में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने महिला के ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उटावड़ जिला पलवल निवासी साजिद ने बताया कि लगभग 8-9 वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन सकुनत की शादी अलीम निवासी भंगवो के साथ की थी। फिलहाल अलीम मुकदमे एक केस में आरोपी होने के कारण पिछले कई वर्षों से कोलकाता जेल में बंद है। आरोप है कि अलीम के जेल जाने बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन सकुनत को प्रताड़ित कर घर छोड़ने व जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी कई बार इस विवाद का समाधान करने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सकुनत की एक 7 वर्ष की बेटी भी थी, तीन चार दिन पहले विवाद समाधान का करने लिए वह कुछ गणमान्य लोगों के साथ बहन की ससुराल में आए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने ने उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन सकुनत और भांजी साबरीन की मौत हो गई है। साजिद का आरोप है कि भंगवो निवासी अकबर, जुबैदा, जैतूनी, फरीदा, अरशीदा, सलीम, फोजिया, रहीसु और अर्जुन ने मशवरा कर उनकी बहन व भांजी को मौत घाट उतार दिया। तावडू सदर थाना पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed