फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and son died after falling from the 13th floor in Ace City Society of Greater Noida

UP: 'अब और परेशान नहीं करना चाहते, सॉरी... हम दुनिया छोड़ रहे', 13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने किया सुसाइड

Sat, 13 Sep 2025 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:55 PM IST
सार

पुलिस ने जब मृतका के घर की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस पत्र में साक्षी ने अपने पति दर्पण चावला के नाम लिखा था कि “हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो।

विज्ञापन
Mother and son died after falling from the 13th floor in Ace City Society of Greater Noida
13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी। घटना में 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनका 11 वर्षीय बेटा दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटे का शव सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सोसाइटी में जोरदार चीख सुनाई दी। सभी लोग घबराकर बालकनी और खिड़कियों से झांकने लगे। तभी लोगों ने देखा कि एक महिला और बच्चा नीचे जमीन पर गिरे पड़े हैं। दोनों की हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी, हम दुनिया छोड़ रहे”
पुलिस ने जब मृतका के घर की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस पत्र में साक्षी ने अपने पति दर्पण चावला के नाम लिखा था कि “हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।” सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले को आत्महत्या की दिशा में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त था बच्चा, मां रहती थी तनाव में
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि मृतक बच्चा दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इस वजह से उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया, यहां तक कि गुरुद्वारों में अरदास भी कराई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चा स्कूल नहीं जाता था और अक्सर दवाइयों पर ही निर्भर रहता था।इसी कारण उसकी मां साक्षी चावला लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। पड़ोसी बताते हैं कि वह कई बार कहती थीं कि मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह करीब 9 बजे दर्पण चावला उठे और उन्होंने अपनी पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा। इसके बाद साक्षी ने बच्चे को उठाया, दवा दी और उसे बालकनी में टहलाने लगीं। पति दूसरे कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद अचानक महिला और बच्चा 13वीं मंजिल से नीचे गिर गए। 

वहीं, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने आत्महत्या की है। बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इसी बात को लेकर मां परेशान रहती थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों और सोसाइटी निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

पति सीए, परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी
जानकारी के अनुसार मृतका साक्षी चावला हाउसवाइफ थीं और उनके पति दर्पण चावला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मूल रूप से यह परिवार उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर ई-1309 में रहता था। घटना के बाद ऐस सिटी सोसाइटी में मातम पसरा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पड़ोसी बताते हैं कि साक्षी और उनका परिवार सोसाइटी में शांत स्वभाव के रूप में जाना जाता था। घटना के बाद से लोग हैरान हैं कि आखिरकार साक्षी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed