फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Most of the patients at the health fair were suffering from cold, cough, flu and fever.

Noida News: आरोग्य मेले में ज्यादातर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज रहे

Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Most of the patients at the health fair were suffering from cold, cough, flu and fever.
दवारी/जसपुरा। सीएचसी व पीएचसी में रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। परसौड़ा पीएचसी में 54, तिंदवारी पीएचसी में 63, मदनपुर पीएचसी में 36 व पैलानी में 57 मरीजों को इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मेले में आए मरीजों का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, टीबी की जांच की गई। गर्भवतियों की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी तरह से जसपुरा के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगाया गया। यहां 58 मरीजों की जांच की गई। जसपुरा के गड़रिया, सिंधनकला और चंदवारा में मेला लगा। न्यू पीएचसी गड़रिया में डॉ. अंकुर अवस्थी की टीम ने 15 मरीजों की जांच की। यहां फार्मासिस्ट सोगेंद्र सिंह व लैब टेक्नीशियन विवेकचंद्र त्रिपाठी आदि रहे। सिंधनकला में डॉ. सुमन देवी, फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह व लैब टेक्निशियन सुधांशु सागर ने 27 मरीज देखे। चंदवारा में डॉ. शशि सिंह चौहान, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह उत्तम व लैब टेक्निशियन अखिलेश सिंह गौतम ने 16 मरीज देखे। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के रहे।
विज्ञापन

--------------------


सैयद अब्बास अली फाउंडेशन ने हरदौली गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 80 मरीज लाभांवित
बबेरू (बांदा)। क्षेत्र के हरदौली गांव के रामलीला मैदान में सैयद अब्बास अली फाउंडेशन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनीता अग्रहरि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित सिंह, डाक्टर नीलम सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतीक्षा, डॉ राधिका तिवारी, डॉक्टर सुशील पटेल, सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर गांव के लोगों का इलाज किया। इलाज के बाद निशुल्क दवा वितरण भी की गई। सैयद अब्बास अली फाउंडेशन हरदौली के अध्यक्ष सैयद असगर अली ने बताया कि गांव में एनाउंस करवाकर लोगों का निशुल्क इलाज व दवा वितरण कराया गया है। जिसमें लगभग लभगभ 80 मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed