{"_id":"618d122aed92496506729987","slug":"more-than-one-thousand-cameras-will-be-installed-at-84-intersections-at-a-cost-of-64-crore-49-lakhs-work-going-on-on-war-footing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 64 करोड़ 49 लाख की लागत से 84 चौराहे पर लगेंगे 1 हजार से अधिक कैमरे, युद्धस्तर पर चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 64 करोड़ 49 लाख की लागत से 84 चौराहे पर लगेंगे 1 हजार से अधिक कैमरे, युद्धस्तर पर चल रहा काम
Thu, 11 Nov 2021 06:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:22 PM IST
सार
पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत 20 चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत 32 चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। शहर के 84 चौराहे पर 1065 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। दिसंबर तक तीन चरण में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर 64 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत 20 चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत 32 चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में बाकी बचे 32 चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन