फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than one lakh workers will handle the voting process

Noida News: एक लाख से अधिक कर्मी संभालेंगे मतदान की प्रक्रिया

Fri, 31 Jan 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh workers will handle the voting process
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, कर्मियों को तीन चरणाें में प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

-----------
2696 मतदान केंद्रों में 13766 मतदान बूथ होंगे
4217 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी
35 हजार पुलिसकर्मी, 19 हजार हाेमगार्ड होंगे
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इस बार एक लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस के 35 हजार जवान, 19 हजार हाेमगार्ड और 220 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की होंगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के कर्मी शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा चरण भी एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव के लिए 2696 मतदान स्थानों में 13766 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसमें 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक केंद्र विशेष रूप से महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। वहीं, 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन और संचालन पूरी तरह से दिव्यांग संभालेंगे। 70 मतदान केंद्र विशेष रूप से युवाओं की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र खोजने में सहायता करने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार मतदान केंद्र स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

किसी विशेष मतदान केंद्र को सौंपा गया विशिष्ट रंग कोड मतदाता सूचना पर्ची में दिया जाएगा। जरूरतमंद मतदाताओं के लिए 4,217 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी। चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में तत्काल सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक चिकित्सा दल तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों वाले माता-पिता की सहायता के लिए क्रेच सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक 70 फीसदी मतदाता पर्चियां बांटी जा चुकी हैं। जल्द ही 100 फीसदी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच हजार से अधिक शिकायतें मिलीं

अधिकारियों ने बताया कि सी-वीजिल एप पर अब तक कुल 5,244 शिकायतें मिली हैं, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें उत्तरी जिले में 1,049 और सबसे कम शाहदरा में 136 दर्ज कराई गई हैं। यह एप नागरिकों के लिए चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए है। इससे अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है। सभी शिकायतों के लिए औसत प्रतिक्रिया समय केवल 35 मिनट है। वहीं, कतार प्रबंधन प्रणाली एप और वेबपेज मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर वास्तविक समय की भीड़ के स्तर की निगरानी की जानकारी देगा। मतदाता लंबी कतारों के कारण अपना वोट डाले बिना ही चले जाते हैं। इस ऐप के साथ वे भीड़ का अपडेट भी लाइव ले सकते हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।


दो विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगी दो-दो ईवीएम

70 विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं। इसमें नई दिल्ली से 23 और जनकपुरी में 16 उम्मीदवार हैं। ऐसे में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दिन दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। वहीं, कुल 21584 ईवीएम, 20692 कंट्रोल यूनिट और 18943 वीवीपैट होंगी।

राजधानी में कुल मतदाता

कुल मतदाता :-15614000

पुरुष :-8376173

महिला :-7236560

अन्य :-1267
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article