फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   more than half dozen injured

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
more than half dozen injured
पिनगवां। पिनगवां थाने के गांव पापडा में जमीनी विवाद ने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी कर रहे एक पक्ष के लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया। इतना ही नहीं झगडे़ में बीचबचाव करने वाले भी कई लोग घायल हो गए। घायलों का नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पिनगवां थाना में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बुधवार को एक पक्ष के सैकड़ों लोगों दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर जांच अधिकारी से मिले।
विज्ञापन

गांव पापडा के सरपंच मुकरर्बब हुसैन ने बताया कि गांव में जमीनी विवाद के कारण अजीम और अली मोहम्मद के बीच झगड़ा हो गया था। जिसका गांव के लोगों ने फैसला करा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तथा गांव के लोगों ने दोनो पक्षों के झगडे़ को शांत करने का काफी प्रयास किया लेकिन एक तरफ से ज्यादा पत्थरबाजी की जा रही थी जिसमें बीच बचाव करने वाले कई लोगों को चोटें लगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजीम पुत्र हुसैन शाह का आरोप है कि गांव में एक प्लॉट है जिसे लेकर अली मोहम्मद आदि ने बेवजह झगड़ा किया जिसके बाद जफ्फर पुत्र रोशन, अली मोहम्मद पुत्र सुगडा, जुबेर पुत्र शेरी, गफ्फार पुत्र जुम्मा सहित दो दर्जन से अधिक लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर आकर मारपीट करने लगे तथा पथराव शुरू कर दिया। जुबेेर और अली मोहम्मद ने चार माह की गर्भवती रजमीना को लाठी और लात-घूंसे मारे जो मौके पर ही बेहोश हो गई। आरोपियों द्वारा किए गए पथराव में मजीद, अजरूदीन, रजमीना आदि को गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं रजमीना की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भपात हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चंद्रभान, पिनगवां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed