फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 72 hundred candidates will appear for PCS exam today at the revised 18 centers.

Noida News: संशोधित 18 केंद्रों पर 72 सौ से अधिक अभ्यर्थी आज देंगे पीसीएस परीक्षा

Sat, 21 Dec 2024 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
More than 72 hundred candidates will appear for PCS exam today at the revised 18 centers.
संशोधित 18 केंद्रों पर 72 सौ से अधिक अभ्यर्थी आज देंगे पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन

-दो पालियों में होगी परीक्षा, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
-प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य में से कोई एक वैध पहचान पत्र लाना जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जनपद के 18 केंद्रों पर होगी। इसमें 72 सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।



प्रारंभिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ प्रवेशपत्र से एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ आधिकारिक पहचान पत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आंखों की स्कैनिंग भी की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस भी लाना आवश्यक है।
विज्ञापन


तीन गलत उत्तर पर कटेगा एक नंबर

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। एक से ज्यादा उत्तर देने पर इसे गलत माना जाएगा। तीन गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, कार्मिक और यहां तक कि पुलिसकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed