{"_id":"60d7878a8ebc3e735d28f5e8","slug":"more-than-5000-people-reached-district-hospital-to-get-vaccinated-noida-news-noi59001462","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने के लिए 5000 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने के लिए 5000 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंचने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। कोविड गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन हुआ। मौके पर कुछ लोगों ने हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
शनिवार को जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे लोगों की तादाद अचानक बढ़ गई। टीका लगवाने पहुंचे लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते दिखे। कई लोगों ने सही तरीके से मास्क भी नहीं लगा रखे थे। भीड़ बढ़ने के बाद अफरातफरी मच गई। इस बीच मचे हंगामे के बीच पुलिस बुलाकर लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। अहम है कि अस्पताल में रोजाना करीब 3 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाता है।
कुछ समय पहले सभी आयु वर्ग में मौके पर ही पंजीकरण कराकर टीकाकरण की सुविधा शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद से यहां लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जिससे एक ओर व्यवस्था संभालने में अस्पताल प्रबंधन को खासी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं वेबसाइट में डाटा अपलोड के वक्त भी सर्वर की परेशानी खड़ी हो रही हैं। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान लोगों की निशुल्क कोरोना जांच भी की जाती है। जिसके चलते भी यहां भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कोट
अस्पताल में हर दिन तीन हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाते हैं। - डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल