फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 500 complaints came in the control room

कंट्रोल रूम में आईं 500 से अधिक शिकायतें

Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
More than 500 complaints came in the control room
ग्रेटर नोएडा। मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट का कंट्रोल रूम काफी व्यस्त रहा। सुबह से ही सभी लाइनों पर कॉल आनी शुरू हो गईं। दिनभर में 500 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें मतदाता पर्ची नहीं मिलने और पहचान पत्र से जुड़ी थीं। पोलिंग पार्टियां भी फोन कर शंकाओं को दूर कर रही थी। खाना मिलने की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में एडीएम बलराम सिंह को सुपर नोडल और डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इनके अलावा कंट्रोल रूम में करीब 50 कर्मचारियों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक कंट्रोल रूम में फोन आते रहे। बड़ी संख्या में लोग मतदाता पर्ची नहीं मिलने से परेशान थे। कुछ मतदाताओं ने मतदान करने के लिए अन्य पहचान पत्र का इस्तेमाल करने की जानकारी ली।
विज्ञापन

कुछ ने मतदान बूथ की भी जानकारी ली। वहीं, पोलिंग पार्टियों ने भी कंट्रोल रूम में फोन कर जरूरी जानकारी ली। ईवीएम के संबंध में भी जानकारी ली गई। कुछ पोलिंग पार्टियों के सदस्यों ने पूछा कि खाना मिलेगा या नहीं। अगर मिलेगा तो कब मिलेगा। इन सभी सवालों के जवाब दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed