फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 50 percent of the people were suffering from infection anxiety

50 प्रतिशत से अधिक लोग थे संक्रमण की चिंता से ग्रसित

Tue, 08 Feb 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than 50 percent of the people were suffering from infection anxiety
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने कोविड काल के दौरान एक से 10 मई 2020 के बीच ऑनलाइन एक सर्वे कराया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें दावा किया गया है करीब 50 प्रतिशत से अधिक लोग संक्रमण को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन सर्वे के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई। इसमें डॉक्टर दीप्ति चोपड़ा, डॉक्टर भारती भंडारी,, डॉक्टर किरण जाखड़ शामिल थीं। सर्वे में करीब 1100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व सवालों के जवाब दिए। इनमें से अधिकांश लोगों का जवाब था कि वह कोरोना संक्रमण से काफी सहमे हुए थे। सैकड़ों लोगों ने स्वयं से भी दवाइयां खरीदकर खाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इन विषयों को लेकर हुआ था सर्वे
सर्वे में इस बात का पता लगाना था कि कोविड को लेकर लोगों में कितनी चिंता हैं। वह इससे बचने के लिए क्या-क्या सावधानी बरत रहे हैं। उन्हें किस तरह की समस्या आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

71 फीसदी से अधिक लोगों ने कहा
सामाजिक संपर्क से दूर हो गए हैं
सर्वे में स्वयं रेटिंग, चिंता स्केल व स्वयं दवा लेने वालों को कॉलम भरने के लिए कहा गया। 71 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि वह सामाजिक संपर्क से दूर हो गए हैं। 86 प्रतिशत ने कहा कि महामारी ने उनकी सुरक्षा उपायों में सेंध लगा दी। हल्के से मध्यम, मध्यम से गंभीर और अत्यंत गंभीर चिंता के मामलों की संख्या 23.1, 4.7 और 0.5 प्रतिशत रही। करीब एक-चौथाई ने लक्षण के आधार पर स्वयं-दवा लेने की सूचना दी। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उन्हें स्वयं से दवाई का सेवन न करने व नजदीकी अस्पताल में जांच कराने का आश्वासन दिया।

कोरोना काल में एक ऑनलाइन सर्वे कराया था। इसमें लोगों से कोविड चिंता को लेकर सवाल किए गए थे। करीब 50 प्रतिशत से अधिक लोग संक्रमण से डरे हुए थे। हालांकि तीसरी लहर में लोग इस तरह के डर से उबर चुके थे।
- डॉक्टर ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed